सबसे सरल और सस्ता Low cost Polyhouse Kaise Banate hain इस लेख के माध्यम से जानेंगे। यदि आपकी आर्थिक स्थिति इस लायक नहीं है कि आप एक अच्छा पॉलीहाउस बना कर एडवांस खेती कर सके तो अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिससे पॉलीहाउस बनाने में बहुत ही कम खर्च होगा साथ हीटिकाऊ होगा और बनाने में सरल होगा जिससे मजदूरी का खर्च भी बचेगा।
यदि बिन मौसम किसी भी फसल का अच्छा उत्पादन लेना हो तो प्रोटेक्टिव फार्मिंग एक सबसे अच्छा खेती करने का तरीका है प्रोटेक्टिव फार्मिंग करने से फसलों पर खरपतवारों और रोगों का प्रभाव नहीं होता है। जिस कारण खरपतवार नाशक या कीटनाशक दवाइयों का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है जिस कारण खर्च भी बचता है और रोगो का कम या नाम मात्र का प्रभाव होने के कारण उत्पादन भी अच्छा मिलता है।
लेकिन परेशानी की बात यह है कि सभी किसानों के बस की बात नहीं है क्योंकि सभी किसानों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं होती है कि वह पॉलीहाउस लगाकर एडवांस खेती कर सके। क्योंकि पॉलीहाउस लगाने में मोटा खर्च आता है जिसे एक आम किसान अफोर्ड नहीं कर सकता है।
ऐसी जानकारी पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से अवश्य जुड़े।
सबसे सस्ता और टिकाऊ पॉलीहाउस कैसे बनाएं?
एक छोटा किसान जिसके पास कम जमीन है यदि वह चाहे कि वह पॉलीहाउस लगाकर प्रोटेक्टिव फार्मिंग करके फसलों का उत्पादन ले तो वह नहीं कर पाता है क्योंकि उसकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं होती है लेकिन हम जो तरीका बताने वाले हैं उसमें हर एक छोटे किसान के पास इतनी क्षमता तो होगी कि वह अफोर्ड कर सकता है।
यह जुगाड़ू पॉलीहाउस कमाल का है और बहुत सस्ता भी है तो आइए किसान भाइयों जानते हैं सबसे सस्ते और टिकाऊ पॉलीहाउस बनाने के तरीके के बारे में।
Low cost polyhouse बनाने के लिए सबसे पहले फाउंडेशन बनाना होगा। फाउंडेशन बनाने के लिए कंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल किए जाने वाली लोहे की सरिया का इस्तेमाल करना होगा। पॉलीहाउस की लंबाई के अनुसार 2 फीट के कई सारे छड़ काट लीजिए। अब आपको इन सभी छड़ को एक लाइन में 10-10 फीट के अंतराल पर जमीन के अंदर धसा दीजिए। अब ठीक समान्तर में दूसरी लाइन में 12 फीट के दूरी पर उन सभी लोहे के छड़ को 10 फीट के अंतराल पर एक सीधी रेखा में मिलान करके समान्तर धसा देना है।
इस तरह समझिए खेत में दो लाइन खीचिए जिनके मध्य 12 फ़ीट की दुरी हो, अब एक लाइन में लोहे के छड़ो को 10-10 फ़ीट की दुरी पर गाड़ते चले जाना है जितना लम्बा पॉलीहाउस बनाना हो। अब दूसरी लाइन में पहली लाइन में छड़ो के एक सीधी रेखा में समान्तर छड़ो को धसा देना है। छड़ो को जमीन में लगभग 10 इंच तक धसाना है ताकि आधी तूफान में भी यह स्ट्रक्चर स्थिर रहे।
यह भी पढ़े – >> मक्खन फल ने बनाया 26 साल के युवा को करोड़पति
ध्यान रहे की सभी छड़ एक सीधी रेखा में होने चाहिए।
अब बाजार से 20 फ़ीट वाले PVC पाइप खरीद कर लाए और पाइप के दोनों किनारो में छड़ो को घुसा दे। यह एक अर्ध वृत्त का आकार ले लेगा यह कहे अर्क की तरह बन जाएगा।
अब बाजार से सबसे पतले वाले हलके PVC पाइप लाए और इस अर्द्ध वृत्त को एक दूसरे को सहारा देने के लिए इस पतले पाइप के माध्यम से रस्सी से बांध दे। और ऊपर से पॉलीहाउस वाली पॉलीथिन यह प्लास्टिक से ढक कर बांध दे ताकि उड़े ना और आपका सस्ता पॉलीहाउस बन कर तैयार हो जायेगा। यदि प्रैक्टिकल तरीके से देखना चाहते है तो इस वीडियो को देखे।