यह भारतीय नस्ल की गाय 1 दिन में 50 लीटर तक दूध देती है और वैज्ञानिक देते हैं इस गाय के दूध को पीने के लिए सलाह, इस भारतीय नस्ल की गाय के दूध में बहुत सारे पोस्टिक तत्व पाए जाते हैं जिस कारण इस गाय का दूध महंगा बिकता है।
यह है भारतीय नस्ल की गाय
हम बात कर रहे हैं गिर गाय की जो कि भारतीय नस्ल की गाय हैं और यह अधिकतर गुजरात और राजस्थान में पाई जाती है। देसी घी खरीदने वाले ग्राहक अधिकतर इस गाय के दूध से बने हुए घी को अधिक महत्व देते हैं।

बताया जाता है कि गिर गाय के दूध में सबसे अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं एवं इस गाय के दूध में फैट भी अधिक होता है जिससे किसानों को दूध की अच्छी कीमत मिलती है।
गिर गाय का दूध भारत के सभी बड़े शहरों में औसतन ₹90 से ₹120 प्रति लीटर तक बिकता है।

गिर गाय की पहचान
यह गाय लाल रंग में होती है एवं हल्के भूरे रंग में भी होती है। गाय का माथा चौड़ा होता है एवं सिंघ पीछे की ओर नीचे थोड़ा सा उसके बाद फिर ऊपर जाती है। गिर गाय के कान सिंघ से नीचे, लंबे होते हैं।
यह गाय बहुत सीधी होती हैं मिलकिंग करते समय किसानों को परेशानी नहीं होती है। इस नस्ल की गाय एक दिन में 20 से 50 लीटर तक दूध देती है।
गिर गाय की खूबियां
इस गाय को A2 गाय कहा जाता है मार्केट में A2 गाय के घी का बहुत अधिक डिमांड है। इस गाय के दूध का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज समेत कई के बीमारियों के मरीजों के लिए यह दूध बहुत लाभदायक होता है।

गिर गाय के 3 लीटर दूध में 8 ग्राम प्रोटीन पाई जाती है। इस गाय के दूध में दिमाग की वृद्धि के लिए आवश्यक तत्व सेरेब्रोसाइड, कन्जूगेटेड लिनोलिक एसिड ओमेगा-3 फेटी एसिड पर्याप्त मात्रा में होते हैं। गिर गाय के दूध में 7 फ़ीसदी तक फैट की मात्रा होती है।
गिर गाय कहां पाई जाती है ?
ज्यादातर इस नस्ल की गाय गुजरात एवं राजस्थान में पाई जाती हैं, परंतु इसके साथ-साथ महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश एवं ब्राजील में भी पाई जाती है। यह गाय सूरती, गुजराती, देसण, काठियावाड़ी, और सोरठी नामों से भी प्रसिद्ध है।
कीमत क्या है?
50 हजार से 5 लाख रुपए तक गिर गाय की कीमत हो सकती है।