रामबाड़ तरीका: सरसों में पहली सिंचाई के समय डालें ये खाद स्प्रे 15 क्विंटल की है गारंटी | Sarso ki kheti

First irrigation in mustard: सरसों में पहली सिंचाई सरसों के अच्छे उत्पादन के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। यदि आपने सरसों की पहली सिंचाई सही समय पर कर दिए और सिंचाई करते समय सरसों की फसल में सही संतुलित मात्रा में खाद या उर्वरक डालें, तो सरसों का उत्पादन शानदार निकलेगा और उसमें जो तेल की मात्रा होती है जिस पर सरसों का बाजार भाव निर्भर करता है वह भी भी 42% तक होगी।

तो किसान भाइयों इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि सरसों की पहली सिंचाई सरसों के बुवाई के कितने दिन बाद करनी चाहिए? पहली सिंचाई करते समय खेत में कौन-कौन से खाद और उर्वरक डालने चाहिए? साथ ही सरसों में बढ़िया तेल मात्रा के लिए हमें क्या-क्या चीज करनी चाहिए ताकि सरसों में जो तेल की मात्रा है वह 42% या 42% से अधिक हो।

सरसों की पहली सिंचाई के समय आवश्यक खाद या उर्वरक

इस लेख में दी गई First irrigation in mustard जानकारी बहुत ही सटीक और अनुभवी जानकारी है जो आपके सरसों की उत्पादन को बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सबसे पहले यदि आपके खेत में सरसों के पौधों की संख्या अधिक है अर्थात घना हो गया है पौधों की संख्या को कम करें। पौधों की संख्या अधिक होने अर्थात घना होने के कारण कई सारे रोग लग जाते हैं जैसे कि व्हाइट रस्ट और भी अन्य बीमारियां हैं जो पौधों के घने होने के कारण सरसों की फसल में रोग लग जाते हैं।

तो इसलिए पौधों के घनाव को कम करें अतिरिक्त पौधों को उखाड़ निकाले और पौधे से पौधे की संख्या 1 फीट होनी चाहिए। बहुत सारे खेतों में शुरुआत में ही खरपतवार उग आते हैं खरपतवारों की वजह से जब सरसों की फसल में पहली सिंचाई के दौरान खाद या उर्वरक डालेंगे तो फसल की जगह खरपतवार ही उसका लाभ उठाएंगे। किसान को झटपट गरीब से अमीर बनाने वाली पाँच फसलें।

और आपके सरसों की फसल दब जाएगी और खरपतवार ऊपर निकल आएंगे। शुरुआत में खरपतवारों को स्वयं भी निकालना चाहिए।

सरसों की पहली सिंचाई कब करनी चाहिए?

Sarso me pahla pani kab de: सरसों की पहली सिंचाई बुवाई से 30 से 35 दिन के बाद करनी चाहिए सरसों में फूल बनना शुरू न हो उससे पहले ही सरसों में पहली सिंचाई कर लेनी चाहिए। यदि आपने पौधों की छोटी अवस्था में ही सिंचाई कर दी तो पौधों की ग्रोथ रुक जाएगी जिसे पैदावार प्रवाहित होता है।

सरसों में पहली सिंचाई 30 से 40 दिन के अंदर करनी चाहिए ना उससे पहले ना उसके बाद यदि उससे पहले करेंगे तो पौधे की ग्रोथ रुक जाएगी और यदि उसके बाद करेंगे तो भी फसल के लिए नुकसानदायक होगा। क्योंकि 30 से 40 दिन का यह अंतराल सरसों की पहली सिंचाई के लिए सबसे अच्छा होता है इस समय अंतराल पर सरसों की सिंचाई करने पर उसके पौधे का तना मोटा हो जाएगा, जिसके कारण पौधों में शाखाओं की संख्या अधिक होती है।

और आपको यह पता होगा किसी भी फसल के पौधों में ज्यादा फुटान उसमें अधिक उत्पादन देने का संकेत है। सरसों की फसल में जितनी अधिक शाखाएं निकलती हैं फूलों की संख्या भी उतनी ही अधिक होगी, जिस कारण उत्पादन अधिक निकलेगा। सरसों की हाइब्रिड वैरायटी

सिंचाई के समय कौन-कौन से खाद्य या उर्वरक डालें?

Sarso me pahla pani ke sath khad: सरसों की बुवाई करते समय बीज के साथ डीएपी, सिंगल सुपर फास्फेट, सल्फर, पोटाश और यूरिया इन सभी की मात्रा अच्छी तरह से मिलाकर बेसल डोज में दे देंगे। तो आपकी फसल के अंदर इन सभी खाद्य या उर्वर की कमी नजर नहीं आएगी।

अब आपको अपनी सरसों की फसल की सिंचाई करने से पहले 40 से 50 किलो यूरिया लीजिए प्रति एकड़ के हिसाब से और उसमें 90% वाली सल्फर को 3 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से मिला लीजिए और अपनी फसल के अंदर छीट दीजिए।

यदि आप बुवाई करते समय ही सल्फर की अच्छी मात्रा दे दिए थे और आप अब सल्फर नहीं देना चाहते हैं तो सिंचाई से पहले या सिंचाई के बाद यूरिया दे सकते हैं।

सरसों में तेल की मात्रा बढ़ाने में सबसे अधिक सल्फर मददगार होता है यदि आप सिंचाई से पहले सल्फर डाल देंगे तो तेल की मात्रा अच्छी देखने को मिलेगी। और जब आप मार्केट में सरसों बेचने के लिए जाएंगे तो वहां पर उसका भाव अच्छा मिलेगा। रामबाड़ उपाय: मोथा ,दूब ,गाजर घास ,जैसे जिद्दी खरपतवारों का जड़ से सफाया

स्प्रे करना आवश्यक

सिंचाई के लगभग 8 से 10 दिन के बाद NPK 19-19 या NPK 20-20 स्प्रे कर देते हैं तो सरसों का उत्पादन बहुत ही तगड़ा देखने को मिलेगा। इसका छिड़काव करने से सरसों की फसल में पौधों की पत्तियां चौड़ी-चौड़ी होती हैं तना मोटा हो जाता है। और फलियां लंबी-लंबी होती हैं और मोटी-मोटी होती है जिस कारण दाने अधिक पड़ते हैं। गेहूं की TOP 5 वैरायटी पैदावार 85 क्विंटल

तो किसान भाई यह जानकारी आपको कैसी लगी कृपया कमेंट करके अवश्य बताएं और अपने किसान मित्रों के साथ साझा जरूर करें।

यह भी पढ़े –

>> 5 किलो वाट सोलर सिस्टम से क्या-क्या चलेगा !
>> रामबाड़ उपाय: सभी जंगली जानवरों की छुट्टी करने का नया तरीका
>> एक एकड़ से 20 लाख रूपए सिर्फ एक फसल से कमाया इस 20 साल के युवा किसान ने।
>> अक्टूबर के महीने में लगाए ये 15 सब्जियाँ और कमाए लाखों 
>> 2 करोड़ रूपए/वर्ष वैज्ञानिक की नौकरी छोड़ नींबू की खेती से कमा रहा किसान किराए के खेत से।

Disclaimer : todaymandibhav.com वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए सभी मंडी भाव कृषि चैनल व एजी मार्केट के भावो पर आधारित है, कृपया अपनी फसल को बेचने व खरीदने से पहले अपने पास की मंडी में फसल के भाव जांच अवश्य करें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Posts

PM Kisan Yojna 15th Installment 2023

खुशखबरी : सभी किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त इस तारीख को जमा होगी ! लिस्ट में नाम कैसे देखे ? खाते में पैसे न आए तब क्या करे ?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 15वीं किस्त के लिए इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक खुशखबरी है PM Kisan Yojna 15th Installment 2023 15 नवंबर…

Ujjwala LPG Cylinder Price Cut

खुशखबरी : अब Rs.600 में मिलेगा LPG गैस सिलेंडर ! दिवाली तोहफा मोदी कैबिनेट की बड़ी घोषणा

Ujjwala LPG Cylinder Price Cut : मोदी कैबिनेट का भारतीयों के लिए दिवाली भेट दे दिया गया है। इससे भारत के करोड़ो परिवारों आर्थिक राहत मिलेगी। केंद्रीय…

Aaj Ka Soyabean Mandi Bhav

Soyabean Mandi Bhav: सोयाबीन के दाम में आया बदलाव, व्यापारियों में हलचल

आइये जानते है। एक किसान को अपनी फसल का सही भाव मिल सके इस लिए उसे अपनी नजदीकी मंडी में उसकी फसल का क्या भाव चल रहा…

Aaj Ka Sarso Mandi Bhav new

Mustard Rate: तेजी – मंदी ! देखे आज का सरसों मंडी भाव

इस पोस्ट के माध्यम से मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र राज्य के प्रमुख मंडियों में सरसों का भाव क्या चल रहा है आइए…

How to Check Soil pH Value At Home

मिट्टी का pH मान घर पर कैसे चेक करें | How to Check Soil pH Value At Home

मिट्टी का pH मान एक महत्वपूर्ण कारक है जो पौधों की वृद्धि और विकास को प्रभावित करता है। मिट्टी का pH 0 से 14 तक मापा जाता…

Dhan Ki Top 5 Variety

Dhan Ki Top 5 Variety: गरीबी मिटाने वाली पांच धान की सबसे अच्छी किस्में ! मालामाल कर देंगी

किसानों की गरीबी मिटा देने वाली भारत की पांच ऐसी धान की किस्मों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनका पैदावार सबसे अच्छा होता है। धान…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *