5k Watt Solar System: कभी नहीं सोचा था 5 किलो वाट सोलर सिस्टम से क्या-क्या चलेगा !

5k Watt Solar Pannel से क्या-क्या चला सकते हैं 1 दिन में कितने यूनिट इलेक्ट्रिसिटी जनरेट कर सकता है। 5k Watt Solar System से कितना लोड चला सकते हैं संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे इस लेख के माध्यम से, Solar System लगवाने से पहले सही जानकारी प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है ताकि लोड के अनुसार ही Solar System लगाकर बाद में पछताने वाला काम ना हो।

दिन प्रतिदिन Solar System के प्रति लोगों की रुचि बढ़ती जा रही है इसका एक कारण यह है इलेक्ट्रिसिटी बिल का अधिक आना। भारी भरकम इलेक्ट्रिसिटी बिल से छुटकारा पाने के लिए Solar System लगवाना एक सही निर्णय हो सकता है यदि सही जानकारी प्राप्त करके सोलर सिस्टम लगवाए।

Solar System में Solar Pannel के साथ-साथ कई सारे उपकरणों की भी आवश्यकता होती है सोलर सिस्टम में उपकरणों का चुनाव ऐसा करना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

5 किलोवाट सोलर सिस्टम की लोड क्षमता | 5k Watt Solar System Load Capacity

मार्केट में दो प्रकार के सोलर सिस्टम आते हैं On Grid Solar System और Off Grid Solar System लेकिन यदि आप भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना चाहते हैं तो आप Off Grid Solar System ही लगवाए। On Grid Solar System को लगवाने तथा उसे सुचारू रूप से संचालित करने में दोनों तरह से परेशानी आती है।

इसलिए एक सही निर्णय होगा ऑफ ग्रीड सोलर सिस्टम लगवाना। ऑफ ग्रीड सोलर सिस्टम में बैटरियों का इस्तेमाल किया जाता है इलेक्ट्रिसिटी को स्टोर करने के लिए जबकि ऑन ग्रीड सोलर सिस्टम में बैटरी का इस्तेमाल इलेक्ट्रिसिटी को स्टोर करने के लिए नहीं किया जाता है।

5 किलो वाट का सोलर सिस्टम 1 दिन में कितना बिजली बनाएगा ?

5k Watt Solar System 1 दिन में औसतन लगभग 20 से 25 यूनिट इलेक्ट्रिसिटी जनरेट करता है मौसम के अनुसार जेनरेशन थोड़ा अधिक और कम हो सकता है। इसके साथ-साथ पावर का जनरेशन पैनल का टाइप और क्वालिटी, किस चार्जिंग कंट्रोलर का इस्तेमाल किया गया है, सोलर पैनल का इंस्टालेशन और भौगोलिक स्थिति क्या है इन सभी फैक्टर पर सोलर पैनल का पावर जेनरेशन निर्भर करता है।

इसी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

5k Watt Solar System का लोड क्षमता

5k Watt Solar System का लोड कैपेसिटी निर्भर करेगी कि इनवर्टर का लोड कैपेसिटी कितना है। 5 किलो वाट सोलर सिस्टम में 5kva का इनेवर्टर प्रयोग में लिया जाता है।

5kva सोलर इनवर्टर पर एक समय पर 4 किलो वाट तक का लोड चला सकते हैं।

यदि आपके घर में सामान्य Load चलता है तो एक समय पर इन उपकरणों को चला सकते हैं।

  • एक रेफ्रिजरेटर
  • कूलर
  • फैन
  • एक एयर कंडीशनर/समरसेबल पंप/ इंडक्शन चूल्हा
  • टीवी
  • एलइडी लाइट्स
  • वाशिंग मशीन/गीजर

इन सभी की संख्या इनके watt पर निर्भर करेगी जो टोटल 4 किलोवाट तक होना चाहिए।

5 किलोवाट सोलर सिस्टम का खर्च

5k Watt Solar System लगवाने का खर्च निर्भर करेगा कि आप किस कंपनी का सोलर पैनल, किस प्रकार के सोलर पैनल और इनवर्टर के साथ-साथ अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किस कंपनी और किस प्रकार का कर रहे हैं।

औसतन 5 किलोवाट सोलर सिस्टम लगवाने का खर्च 2 लाख 80 हजार से 3 लाख 50 हजार रुपए तक आ सकता है।

यह भी पढ़े –

>> सिर्फ 3 दिन में उगाये धनिया रामबाड़ नया तरीका
>> गरीब से धनी बनाने वाला गांव में शुरू करे 6 कृषि बिजनेस।
>> अपने घर का खर्चा बचाए, देशी अरहर एक बार बोएं 5 साल खाएं ! बिना खेत के
>> 2 करोड़ रूपए/वर्ष वैज्ञानिक की नौकरी छोड़ नींबू की खेती से कमा रहा किसान किराए के खेत से।

Disclaimer : todaymandibhav.com वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए सभी मंडी भाव कृषि चैनल व एजी मार्केट के भावो पर आधारित है, कृपया अपनी फसल को बेचने व खरीदने से पहले अपने पास की मंडी में फसल के भाव जांच अवश्य करें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *